एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर, जानिए फाइनल में किस देश से भिड़ेगा भारत, जानिए सबकुछ
एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर, जानिए फाइनल में किस देश से भिड़ेगा भारत, जानिए सबकुछ

जहाँ एक तरफ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में जगह बना चुकी है. वही एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी भारत ने फाइनल में जगह बना लिया है. भारत ने श्रीलंका को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहले ही जगह बना ली थी. लेकिन आज फाइनल के लिए दूसरी टीम का भी फाइनल हो चुका है. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथो हार का सामना करना पड़ा . और वह बाहर हो चुकी है. राधा यादव की कप्तानी अब यह ट्रॉफी जीतने के लिए फाइनल में किस टीम से भिड़ना होगा यह फाइनल हो चुका है.

इंडिया ए ने श्रीलंका को हराया

इंडिया ए को लीग मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था यकीन फिर भी इंडिया ए की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए वुमेंस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. इस मुकाबले में श्रीलंका की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंका महिला टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 118 रन पर ढेर हो गई.

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में काफी तेज गति से रन बनाए. भारतीय टीम ने 30 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा के बीच 24 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी हुई. वृंदा 20 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया. टीम इंडिया ने 13.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.

फाइनल में इस देश से भिड़ेगा भारत

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना अब बांग्लादेश की टीम से होगा. दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला आज खेला गया. जिसमे बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हरा दिया है. बांग्लादेश ने 20 ओवर में 110 रन बनाया और पाकिस्तान को महज 56 रन पर आउट कर दिया है. 54 रन से जीत के बाद बांग्लादेश फाइनल में पहुँच चुका है. अब भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रॉफी के लिए टक्कर होगा.

ALSO READ:ICC टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारतीय टीम! बन गया समीकरण, दोनों टीम में होगी भिड़ंत