ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपने सारे लीग मुकाबला खेल चुका है. भारतीय टीम का ICC टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में बिना हारे पहुँच चुकी है. वही सुपर 8 में भारत साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के साथ एक ग्रुप में है जहाँ यह दोनों टीम भी अपना एक भी मुकाबला नहीं हारे है. इसलिए यह ग्रुप तो मजबूत है ही और भारत का मैच आसान नहीं होने वाला है. भारत का पहला सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होगा. लेकिन कई दिग्गज इस बार सेमीफाइनल को लेकर अलग भविष्यवाणी कर रहे है. वही सुपर 8 का दूसरा ग्रुप में श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं. इन रोमांचक मुकाबलों से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया.
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में नही पहुंचेगा भारत
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चौकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा. यानी सुपर-8 राउंड में ही उसका सफर खत्म हो जाएगा. मोहम्मद आमिर ने GEO TV पर एक शो के दौरान कहा,
‘भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप हर खेल में ध्वस्त हुई है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’
भारत टूर्नामेंट के सबसे बड़े फेवरेट्स में से एक माने जा रहे हैं, लेकिन आमिर का मानना है कि भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा.
ICC टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में भारत का मैच
हालाँकि सुपर 8 का मुकाबला आसान नही होने वाला है. भारत टूर्नामेंट के सबसे बड़े फेवरेट्स में से एक माने जा रहे हैं, लेकिन आमिर का मानना है कि भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा.
भारत के मुकाबले की बात करे तो पहला मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से उसकी टक्कर होगी. वहीं, भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में सीधी एंट्री के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे.
