IPL 2025 का महाकुंभ शुरू होने वाला है और फैंस को अपनी पसंदीदा टीम्स और खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। लेकिन IPL 2025 के दौरान कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो अपने करियर का अंतिम IPL सीजन खेल रहे हो सकते हैं। उम्र के कारण ये खिलाड़ी IPL के बीच में संन्यास का फैसला ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन 3 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2025 के बीच IPL क्रिकेट से अलविदा ले सकते हैं।

1. एमएस धोनी (43 वर्ष)

एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL खिताब जिताया है। 43 वर्ष की उम्र में धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। हालांकि धोनी का फॉर्म और विकेटकीपिंग कौशल अब भी शानदार है, लेकिन उम्र के कारण वे IPL 2025 के बीच संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।

2. फाफ डु प्लेसिस (40 वर्ष)

पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान रह चुके फाफ डु प्लेसिस का IPL में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वे एक अनुभवी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल फाफ डु प्लेसिस दिल्ली केपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। 40 वर्ष की उम्र में फाफ डु प्लेसिस IPL 2025 के बीच खेल से संन्यास लेने का निर्णय ले सकते हैं,

3. ट्रेंट बोल्ट (36 वर्ष)

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट IPL के बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वे मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 में खेल रहे हैं और नई गेंद के साथ अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं। हालांकि 36 वर्ष की उम्र में फिटनेस और कार्यभार को देखते हुए ट्रेंट बोल्ट भी IPL 2025 के बीच संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Read More:IPL 2025 में फ्लॉप रहे ये 3 खिलाड़ी तो एक बार फिर मुंबई इंडियंस का टूट जाएगा आईपीएल फाइनल खेलने का सपना