भारतीय क्रिकेट में कप्तानी की बात हो तो हाल ही में Rohit Sharma ने अपनी विरासत को और मजबूत कर दिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली, जिससे उनके पास दो आईसीसी ट्रॉफी हो गई हैं। उनकी रणनीति और शांत स्वभाव ने उन्हें एक बेहतरीन लीडर बनाया है। लेकिन जब बात महान कप्तानों की होती है, तो उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से होने लगी है। क्या रोहित शर्मा धोनी से भी बेहतर कप्तान बन सकते हैं?
एमएस धोनी थे मैदान का मास्टरमाइंड

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे बड़े रणनीतिकारों में से एक थे। उनकी सोच इतनी तेज़ थी कि वह मैदान पर किसी सुपरकंप्यूटर से भी तेज़ फैसले लेते थे। उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स, मैच को आखिरी ओवर तक खींचने की कला और विपक्षी टीम की कमजोरियों को भांपकर रणनीति बनाना उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक बनाता है।
धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी। उन्होंने कप्तानी में जिस तरह से टीम को संभाला, वह कमाल का था। उनके दौर में भारतीय टीम हमेशा आईसीसी टूर्नामेंट्स की टॉप कंटेंडर मानी जाती थी। धोनी ने न सिर्फ भारत को बड़े खिताब दिलाए बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को भी सुपरस्टार बनाया।
धोनी और Rohit Sharma में कौन है बेस्ट?

Rohit Sharma और धोनी की कप्तानी की तुलना करना आसान नहीं है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 2024 और 2025 में आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन धोनी के नाम तीन ट्रॉफी हैं। धोनी का मैदान पर हर छोटी-बड़ी चाल समझने और तुरंत फैसले लेने का तरीका बेजोड़ था। वह न सिर्फ एक बेहतरीन कप्तान थे, बल्कि दबाव में भी शांत रहने की उनकी क्षमता उन्हें और खास बनाती थी।
हालांकि, Rohit Sharma की आक्रामक कप्तानी और मजबूत बल्लेबाजी भी कमाल की है। वह एक शानदार रणनीतिकार हैं और उनकी लीडरशिप में टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन जब बात “मैच फिनिशर” और “मैदान में सुपरकंप्यूटर जैसी चालें चलने” की आती है, तो धोनी का नाम हमेशा टॉप पर रहेगा।
Read More:Team India को मिला रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल से खतरनाक गेंदबाज, 9 मैचों में लिए 69 विकेट!