IPL
IPL

IPL 2025 के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और पूरी टीम एक बार फिर IPL के खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है।इस बार का आईपीएल ऑडियंस के लिए एंटरटेनमेंट का एक नया पैकेज लेकर आएगा जिससे दर्शक जिओ हॉटस्टार पर फ्री में घर बैठे आईपीएल का मजा ले सकेंगे।

इस लेख में हम आज बात करेंगे IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बैट्समैन युवराज सिंह का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

क्रिस गेल

IPL
Chris Gayle

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का।वर्ल्ड क्रिकेट में खुद को यूनिवर्स बॉस के नाम से रिप्रेजेंट करने वाले धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन है इसके अलावा उन्होंने IPL में बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।उन्होंने IPL में अब तक 142 मैच खेले और लगभग 357 छक्के जड़े।क्रिस गेल IPL में किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से खेल चुके हैं

रोहित शर्मा

IPL
Rohit Sharma

हिटमैन के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ बल्लेबाज मौजूदा समय में भारतीय वन डे और टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान है।रोहित मुंबई इंडियंस के अलावा IPL में डेक्कन चार्जर्स की ओर से भी खेल चुके हैं।रोहित ने IPL में अब तक 257 मैचों में 280 छक्के उड़ाए हैं इसके अलावा वह हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी भी जीते हैं।

विराट कोहली

IPL
Virat Kohli

IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात हो और प्रेजेंट टाइम में वर्ल्ड के सबसे बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली का नाम ना आए ऐसा नामुमकिन है।विराट कोहली ने अब तक IPL में 252 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 272 छक्के उड़ाए हैं।विराट कोहली IPL में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं और टॉप ऑर्डर बैट्समैन की भूमिका निभाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

IPL
Ms Dhoni

वर्ल्ड के सबसे बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी IPL में शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए हैं हालांकि बीच में 2 साल फ्रेंचाइजी के बैन होने पर वह पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते नजर आए लेकिन उन्होंने वापस चेन्नई सुपर किंग्स का रुख कर लिया।महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अब तक 264 मुकाबले में 252 छक्के मारे हैं।इस लिस्ट में वह चौथा स्थान पर हैं।

एबी डीविलियर्स

IPL
AB de Villiers

क्रिकेट वर्ल्ड में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।उन्होंने IPL में कई टीमों की ओर से खेल है जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु प्रमुख टीम है। इसके अलावा वह IPL में दिल्ली की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। IPL में उन्होंने 182 मैचों में 251 छक्के मारे हैं।

Read More:IPL 2025 से बाहर हुए ये विदेशी खिलाड़ी, टीमों की बढ़ी परेशानी