IPL 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए थे। 2024 सीजन में एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे में अब एक बार फिर CSK की कप्तानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
क्या धोनी फिर संभालेंगे कप्तानी?

IPL 2025 के लिए CSK एक बड़ा फैसला ले सकती है ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं। 2024 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। CSK ने अब तक 5 बार खिताब जीता है, और अगर धोनी कप्तानी संभालते हैं, तो टीम को छठा खिताब जिताने का उनका सपना पूरा हो सकता है।
धोनी का यह IPL उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है, और ऐसे में CSK उन्हें कप्तानी देकर एक बेहतरीन फेयरवेल देना चाहती है। पिछले सीजन में गायकवाड़ के कप्तानी करने के बावजूद टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था, इसलिए फ्रेंचाइजी इस बार अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को फिर से लीडरशिप सौंप सकती है। अगर ऐसा होता है, तो CSK की टीम एक बार फिर बेहद मजबूत नजर आएगी और खिताब की प्रबल दावेदार बन सकती है।
क्या CSK फिर बनेगी चैंपियन?

अगर धोनी 2025 में कप्तानी संभालते हैं, तो यह IPL इतिहास का सबसे भावनात्मक पल होगा। फैंस हमेशा से चाहते थे कि धोनी अपने आखिरी IPL में एक बार फिर CSK को चैंपियन बनाएं और विजयी विदाई लें। अगर धोनी कप्तान बनते हैं, तो उनकी कप्तानी का अनुभव, रणनीति और शांत स्वभाव टीम को फायदा पहुंचा सकता है।
IPL 2025 के लिए जल्द ही CSK अपने कप्तान की घोषणा कर सकती है, और तब यह साफ हो जाएगा कि धोनी की लास्ट डांस कितनी धमाकेदार होने वाली है.
Read More:IPL 2025 से बाहर हुए ये विदेशी खिलाड़ी, टीमों की बढ़ी परेशानी