इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, इसके बाद उन पर नए नियमों के तहत IPL में 2 साल का बैन लगा दिया गया है, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

इंग्लैंड पर देना चाहते हैं पूरा ध्यान

IPL 2025
IPL 2025

हैरी ब्रुक ने IPL 2025 से नाम वापस लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वे अपना पूरा ध्यान इंग्लैंड टीम के लिए देना चाहते हैं। इंग्लैंड का आगामी क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसमें एशेज सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सीरीज शामिल हैं। हैरी ब्रुक इंग्लैंड के एक अहम बल्लेबाज हैं और उनका इंग्लैंड के कार्यक्रम में शामिल रहना टीम के लिए काफी जरूरी है।

2 साल का लगा बैन

IPL 2025
IPL 2025

IPL से नाम वापस लेने के बाद नए नियमों के तहत हैरी ब्रुक के ऊपर 2 साल का बैन लगा दिया गया है। नए नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी बिना किसी चोट या गंभीर कारण के IPL से नाम वापस लेता है, तो उस पर बैन लगाया जा सकता है। इस बैन के चलते हैरी ब्रुक IPL 2026 और IPL 2027 में शामिल नहीं हो सकेंगे।

18 करोड़ का हुआ नुकसान

IPL 2025
IPL 2025

हैरी ब्रुक के IPL से नाम वापस लेने और बैन लगने के कारण उनका काफी बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्हें IPL 2025 में 6 करोड़ रुपये मिलने वाले थे, जिससे अगले 3 साल उनको कुल 18 करोड़ रुपए मिलने वाले थे, लेकिन अब उनका यह पूरा अमाउंट खत्म हो गया है। IPL फ्रेंचाइजियों ने उनके बैन लगने के बाद उनके रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है।

हैरी ब्रुक के फैंस के लिए यह खबर काफी निराशाजनक है, लेकिन उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड टीम के लिए अपने खेल को और बेहतर बनाने पर है।

Read More:विराट कोहली नहीं! ये है IPL का सबसे मनहूस खिलाड़ी, 5 टीमें बदलने के बावजूद आजतक नहीं जीता ट्रॉफी