IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है। लेकिन अगर उनके तीन बड़े खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में नाकाम रहते हैं, तो टीम का खिताब जीतने का सपना टूट सकता है। ये तीन खिलाड़ी हैं जिनका चलना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं इस बारे में आइए जानते हैं।
1.रोहित शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाने की उम्मीद कर रहे हैं। हाल के सीजन में रोहित का प्रदर्शन औसत ही रहा है, लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब जीता है।
IPL 2024 में रोहित ने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन बड़ी पारियों की कमी साफ दिखी। IPL 2025 में रोहित को अपने बल्ले से मुंबई इंडियंस को मजबूती देनी होगी।
2. सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन रहेगा अहम
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मिडिल ऑर्डर का सबसे मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। उनके IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 139 मैचों में 3249 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
IPL 2024 में सूर्यकुमार चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस बार टीम को उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर सूर्यकुमार रन बनाने में नाकाम रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर बिखर सकता है।
3. जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और प्रदर्शन रहेगा अहम
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। हालांकि हाल के दिनों में बुमराह की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय रही है। IPL 2025 में अगर बुमराह पूरी लय में गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं, तो मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर साबित हो सकता है।
अगर ये तीन खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में नाकाम रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक बार फिर IPL खिताब जीतने का सपना अधूरा रह सकता है। इन पर टीम की उम्मीदें टिकी हुई हैं और इनके फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है।