Vipraj Nigam
Vipraj Nigam

विप्रज निगम (Vipraj Nigam) एक युवा और प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने दिल्ली केपिटल्स के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीता और दिल्ली की जीत में एक अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली केपिटल्स के लिए विप्रज का ऑलराउंड प्रदर्शन

विप्रज निगम (Vipraj Nigam) को दिल्ली केपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 50 लाख रुपए में खरीदा है। उन्होंने दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट लिया और फिर बल्ले से कमाल किया। बल्लेबाजी में विप्रज निगम ने 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 5 चौंके शामिल थे।

घरेलू क्रिकेट में Vipraj Nigam का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए, विप्रज निगम (Vipraj Nigam) ने अपनी हरफनमौला क्षमताओं का प्रदर्शन किया। एक मुकाबले में, उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 2 विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में 337 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Vipraj Nigam का उज्जवल भविष्य

दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में विप्रज निगम (Vipraj Nigam) की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त गहराई प्रदान करेगी। उनकी हरफनमौला क्षमताएं, विशेषकर मध्यक्रम में तेज बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी, टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। फैंस को उम्मीद है कि विप्रज अपने प्रदर्शन से आईपीएल 2025 में छाप छोड़ेंगे और भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत करेंगे।

Read More:2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने वाले मनविंदर बिसला अब कहां हैं? जानिए