IPL 2025 के कुछ शुरुआती मैच हो चुके हैं और अब तक कई बड़े खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कई खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए अब बोझ बन चुके हैं और IPL 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं। अब हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जो आईपीएल 2025 के बाद रिटायर हो सकता है।
IPL 2025 :एमएस धोनी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास
एमएस धोनी आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से पिछले 17 सालों तक आईपीएल में राज किया हैं। वैसे अब एमएस धोनी 43 साल के हो गए हैं जिससे उनका प्रदर्शन अब पहले जैसा नहीं हो रहा है।
उनकी बल्लेबाजी अब पहले जैसी नहीं रही है और वो अब निरंतरता से बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे हैं और टीम के लिए मैच को फिनिष करने में नाकाम हो रहें हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स में गुस्सा
एमएस धोनी के खराब प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स काफी गुस्से में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को उपर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन धोनी काफी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए आ रहें हैं जिससे फैन्स काफी गुस्से में हैं।
इसके अलावा फैन्स और टीम का ध्यान सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी पर ही हैं, जिससे पूरी टीम का खेल खराब हो रहा है जो एक चिंता का विषय है। अब ऐसा ही प्रदर्शन एमएस धोनी का रहा तो वो IPL 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं।
Read More:आईपीएल 2025 खत्म होते ही संन्यास का ऐलान कर देंगे CSK के ये 5 खिलाड़ी, उम्र नही दे रही साथ