आईपीएल 2025 के बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर ने सीजन की दिशा ही पलट दी है और अब सीएसके का हर मैच रोमांच और रणनीति से भरपूर होगा। लेकिन असली ट्विस्ट क्या है? क्या ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) नहीं है चोटिल? चलिए देखते हैं सच्चाई।

गायकवाड़ की चोट ने बदली स्क्रिप्ट

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कोहनी पर चोट लगने के बावजूद मैदान में डटे रहे। लेकिन जैसे-जैसे दर्द बढ़ता गया, एक्स-रे और एमआरआई से साफ हुआ कि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर है। यही कारण है कि अब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह खबर सीएसके के खेमे में मायूसी लेकर आई, क्योंकि ऋतुराज न सिर्फ कप्तान थे, बल्कि टीम की टॉप ऑर्डर बैटिंग की रीढ़ भी थे।

धोनी फिर कप्तान की भूमिका में

जैसे ही ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति की पुष्टि हुई, सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के पास विकल्प थे, लेकिन धोनी तुरंत तैयार हो गए और उन्होंने टीम की जरूरत को बखूबी समझा। एक बार फिर ‘कैप्टन कूल’ मैदान में रणनीति बनाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: धोनी के रंग में रंगी हुई है पूरी CSK, थाला की वाहवाही कम होती देख खत्म कर दिया इस खिलाड़ी का करियर!

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर CSK फैंस की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ फैंस धोनी की वापसी से बेहद उत्साहित हैं, तो कुछ लोग ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के लिए चिंतित हैं।