आईपीएल 2025 में, शनिवार को, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, गुजरात टाइटंस और दिल्ली केपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली केपिटल्स ने इस आईपीएल में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 मैच जीते हैं। इस मैच में दिल्ली केपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी:
दिल्ली केपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी में इस मैच में फाफ डु प्लेसिस की वापसी हो सकती है जो पिछले 2 मैचों में चोटिल होने के कारण नहीं खेले। वो जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह खेल सकते हैं और अभिषेक पोरल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर की बात करें तो उसमें दिल्ली केपिटल्स के लिए करूण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम खेल सकते हैं। इसमें कोई भी बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
गेंदबाजी:
गेंदबाजी में दिल्ली केपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा दिल्ली केपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) का हिस्सा हो सकते हैं।
दिल्ली केपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन:
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरल, करूण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
इंपैक्ट प्लेयर: मोहित शर्मा
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल जानें