IPL में हर सीज़न कुछ नई कहानियाँ लेकर आता है,कुछ रिकॉर्ड्स टूटते हैं, कुछ नए सितारे चमकते हैं और कुछ रिश्ते टूट जाते हैं। 2025 का सीज़न भी इससे अलग नहीं था। अब जब अगले साल के ऑक्शन की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, तो कुछ बड़े नामों के टीम बदलने की अटकलें ज़ोरों पर हैं। कौन हैं वो खिलाड़ी?
1. यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल इस बार टीम से थोड़ा असंतुष्ट नजर आए। दरअसल, संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को दी गई, जबकि जायसवाल को नज़रअंदाज़ किया गया। इस फैसले से जायसवाल अंदर ही अंदर खफा हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो वे अब नई टीम की तलाश में हैं जहाँ उन्हें और ज़्यादा सम्मान और जिम्मेदारी मिले। उनके बल्ले की ताकत को देखते हुए कई फ्रेंचाइज़ी उन्हें करोड़ों में खरीदने को तैयार हैं।
2. ऋषभ पंत
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह सीजन मैदान से ज़्यादा मानसिक जंग वाला रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मालिक संजीव गोयनका की तरफ से बहुत दबाव आया, जिससे पंत काफी दबाव में आ गए। यह “टॉक्सिक वर्क कल्चर” उन्हें खलने लगा और अब ऐसा लग रहा है कि वे अपने करियर को नए मोड़ पर ले जाना चाहते हैं। ऐसे में वे 2026 के ऑक्शन में एक नए फ्रेंचाइज़ी का चेहरा बन सकते हैं।
3. ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को इस साल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन का वजह फैंस ने कहीं ना कहीं उन पर ही फोड़ा। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और निराशा ने गायकवाड़ को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि वे अब सीएसके छोड़ने का मन बना रहे हैं और 2026 में एक फ्रेश शुरुआत करना चाहते हैं।
Read More:अभिषेक नायर के बाद अब टीम इंडिया के इस कोच की भी हुई छुट्टी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला