आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे कई खिलाड़ियों की किस्मत खुलने वाली है और उनको टीम इंडिया में मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है। आज हम आपको 2 ऐसे ही खिलाड़ी बताएंगे जिनकी टीम इंडिया में एंट्री होगी।

1. प्रियांश आर्य

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे प्रियांश आर्य ने सभी को अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। प्रियांश आर्य एक शानदार ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

प्रियांश आर्य ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में शतक भी लगाया हैं और वो बड़े बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं। चयनकर्ता उनसे काफी प्रभावित हुए हैं और जल्द ही उनको टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह दे सकते हैं।

2. साई सुदर्शन

साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वो अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप भी उनके पास मौजूद हैं। साई सुदर्शन टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने टी20 क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

अब चयनकर्ता उनके शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं और उनको टीम इंडिया के टी20 टीम में एंट्री देने का मन बना चुके हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में साई सुदर्शन का बल्ला आग उगल रहा है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से कुलदीप यादव की टीम इंडिया से छुट्टी, इन 2 स्पिनरों को मिलेगा मौका