आईपीएल 2025 में, मंगलवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली केपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली केपिटल्स ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते हैं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली केपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी:
दिल्ली केपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) मैच की बात करें तो दिल्ली केपिटल्स के लिए इस मैच में फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरल ओपनिंग करते दिखाई देंगे। फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मैच में चोटिल होकर वापसी की हैं।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:
दिल्ली केपिटल्स के मिडल ऑर्डर में करूण नायर, केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम होंगे। दिल्ली केपिटल्स के मिडल ऑर्डर ने अब तक ठीक-ठीक प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजी:
दिल्ली केपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) मैच की बात करें तो गेंदबाजी में इस मैच में दिल्ली केपिटल्स एक बड़ा बदलाव कर सकती हैं। मुकेश कुमार की जगह पर टी नटराजन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और दुशमंथा चमिरा होंगे।
DC vs KKR: दिल्ली केपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन:
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरल, करूण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंथा चमिरा
इंपैक्ट प्लेयर: टी नटराजन
Read More: पृथ्वी शॉ के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस टीम के बनेंगे नए कप्तान