आईपीएल 2025 में, शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी:
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की बात करें ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन होंगे। इन दोनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:
मिडल ऑर्डर में गुजरात टाइटंस एक बदलाव कर सकती हैं, जिससे करीम जनत की जगह पर शेरफान रदरफोर्ड की वापसी हो सकती है। इसके अलावा जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवाटिया और वॉशिंगटन सुंदर शामिल होंगे।
गेंदबाजी:
गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा होंगे। इसमें कोई भी बदलाव होता नहीं दिख रहा है।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, शेरफान रदरफोर्ड, राहुल तेवाटिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
इंपैक्ट प्लेयर: वॉशिंगटन सुंदर
Read More:आईपीएल 2025 के बाद इस चैंपियन टीम के हेड कोच की होगी छुट्टी, खिलाड़ियों को कर रहा है परेशान