Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

आईपीएल 2025 के बाद राजस्थान रॉयल्स अपने नेतृत्व में बदलाव करने की तैयारी में है। टीम ने बीते कुछ सीजन में भले ही अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन खिताब हाथ से फिसलते रहे हैं। ऐसे में अब फ्रेंचाइज़ी युवा नेतृत्व को मौका देने की योजना बना रही है।

Yashasvi Jaiswal बन सकते हैं अगले कप्तान

खबरों की मानें तो टीम इंडिया के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को राजस्थान रॉयल्स अगले साल कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंप सकती है। यशस्वी ने अपने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी जगह मजबूत की है। फ्रेंचाइज़ी उन्हें भविष्य का लीडर मानती है और उनके आत्मविश्वास, फिटनेस और खेल के प्रति गंभीरता ने सभी का ध्यान खींचा है।

संजू सैमसन की कप्तानी पर सवाल

भले ही संजू सैमसन ने बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी जिताने में वे नाकाम रहे हैं। उनकी रणनीतिक सोच और कुछ अहम मौकों पर फैसलों को लेकर आलोचना भी हुई है। ऐसे में टीम अब एक नए चेहरे को कप्तानी की जिम्मेदारी देने का मन बना सकता है।

फ्रेंचाइज़ी को यशस्वी में दिख रहा है भविष्य

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का क्रिकेट के प्रति समर्पण, उनका आत्मविश्वास और परिपक्वता उन्हें कप्तानी के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाते हैं। अगर यह फैसला होता है, तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे युवा भारतीय कप्तानों में से एक बन सकते हैं।

Read More:मथीशा पथिराना की छुट्टी, ये खिलाड़ी अंदर, आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स