MS Dhoni
MS Dhoni

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़ते तनाव के चलते एक नाम फिर से चर्चा में है एम एस धोनी (MS Dhoni) । क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचने वाले धोनी अब एक अलग मैदान में उतरने को तैयार हैं। देश के लिए उनका जुनून केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे अब देश की रक्षा के लिए सेना की वर्दी पहनकर सीमा पर तैनात होने के लिए तैयार हैं।

आईपीएल स्थगित होने के बाद खाली हैं MS Dhoni

एम एस धोनी (MS Dhoni) इस समय आईपीएल 2025 के स्थगित हो जाने के कारण क्रिकेट से दूर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उन्होंने क्रिकेट में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है, लेकिन फिलहाल मैदान पर नहीं होने की वजह से वे अब अपने दूसरे कर्तव्य की ओर बढ़ रहे हैं देश सेवा। उनकी मौजूदा उपलब्धता ने उन्हें टेरिटोरियल आर्मी की ड्यूटी के लिए एक उपयुक्त विकल्प बना दिया है।

क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी?

एम एस धोनी भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। टेरिटोरियल आर्मी एक रिज़र्व फोर्स होती है जो युद्ध या आपातकाल जैसी परिस्थितियों में सक्रिय सेवा देती है। इसमें शामिल व्यक्ति आम तौर पर अपनी मुख्य नौकरी जारी रखते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकता है। एम एस धोनी (MS Dhoni) को 2011 में इस यूनिट में शामिल किया गया था और 2019 में वे जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों की सेवा भी दे चुके हैं।

सेना के प्रति समर्पित हैं MS Dhoni

देशभक्ति हमेशा से एम एस धोनी की पहचान रही है। वे कई बार राष्ट्रगान के दौरान सैन्य सम्मान देते नजर आए हैं। चाहे कंधे पर बलिदान बैज पहनना हो या आर्मी की ट्रेनिंग करना, उन्होंने हर अवसर पर दिखाया है कि वे सिर्फ क्रिकेटर नहीं, एक सच्चे देशभक्त भी हैं।

क्रिकेट से देश सेवा तक धोनी की नई पारी

अब जबकि पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ रहा है, एम एस धोनी (MS Dhoni) जैसे अनुभवी टेरिटोरियल ऑफिसर की भूमिका अहम हो सकती है। देश के लिए मैदान पर लड़ने वाला यह खिलाड़ी अब सीमा पर खड़ा हो सकता है – यह सोचकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो माही फिर से एक बार, इस बार वर्दी में, भारत के लिए मैदान में उतरेंगे।

Read More:आईपीएल 2025 हुआ बंद, बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अब इस महीने खेला जाएगा बचा हुआ टूर्नामेंट