आईपीएल 2025 (IPL 2025) जैसे-जैसे अपने रोमांचक अंतिम पड़ाव यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है, ठीक उसी समय एक बड़ा ट्रांसफर सामने आया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के एक धाकड़ खिलाड़ी ने अचानक टीम बदली है और अब रॉयल्स की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुके हैं। आखिर कौन है वो खिलाड़ी?
सीपीएल 2025 में हुए बड़़े बदलाव
आईपीएल 2025 (IPL 2025) खत्म होने से पहले ही शेरफेन रदरफोर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2025) को लेकर खबरों में हैं। सीपीएल 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसी बीच रदरफोर्ड को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने ट्रेड कर दिया है। अब वे बारबाडोस रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे, जो राजस्थान रॉयल्स की ही फ्रेंचाइजी है। दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रांसफर के दौरान जेसन होल्डर भी 13 साल बाद रॉयल्स छोड़कर पैट्रियट्स में शामिल हो गए हैं।
फ्रेंचाइजी के आरोप के बाद लिया फैसला
रदरफोर्ड ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें सेंट किट्स फ्रेंचाइजी के मालिक की ओर से मैसेज आया था, जिसमें उन्हें टीम की हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया। इस पर उन्होंने भी करारा जवाब दिया, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इस घटनाक्रम के चलते उन्होंने टीम बदलने का निर्णय लिया और अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बाद सीपीएल में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी बारबाडोस रॉयल्स का हिस्सा बन जाएंगे।
IPL 2025 में चमका रदरफोर्ड का बल्ला
गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड ने इस सीज़न में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक आठ पारियों में 229 रन बनाए हैं, वो भी 159 की स्ट्राइक रेट और 38 की औसत के साथ। ज्यादातर मौकों पर उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में उतारा गया, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने अपना असर छोड़ा। गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉप ऑर्डर के दम पर प्लेऑफ में जगह बना ली है।
Read More:पहले धोनी ने छीनी कप्तानी, अब यहां भी नहीं रहें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान