IND VS PAK: वैभव और आयुष फ्लॉप, वेंदांत ने भारत को बचाया, सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को इतने ओवर में लक्ष्य करना है हासिल
IND VS PAK: वैभव और आयुष फ्लॉप, वेंदांत ने भारत को बचाया, सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को इतने ओवर में लक्ष्य करना है हासिल

IND VS PAK: अंडर 19 विश्वकप का सुपर सिक्स का आखिरी महामुकाबला आज खेला जा रहा है. भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में दोनों टीम के लिए जीत जरुरी है भारतीय टीम के लिए जीत तो पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी जीत की जरूरत है. सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए टीम इंडिया किसी भी तरह से जीतती है तो पहुँच जाएगी. भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी किये और पाकिस्तान के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है. लेकिन IND VS PAK में  पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगा.

IND VS PAK में वैभव सूर्यवंशी और आयुष फ्लॉप, वेदान्त ने भारत को बचाया

IND VS PAK मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली. आरोन जार्ज और वैभव सूर्यवंशी ने फिर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन अचानक से भारत पर मुसीबत टूट पड़ा महज 4 गेंद में भारत ने 3 विकेट गंवा दिए. और भारत का स्कोर 47 रन पर 3 विकेट हो गया. वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए आरोन जार्ज16 रन वही नंबर 3 पर कप्तान आयुष म्हात्रे 0 पर आउट हुए और भारत की मुसीबत बढ़ा दी. वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने गेम को आगे बढ़ाया साझेदारी की.

लेकिन विहान 21 रन बनाकर आउट हुए. वेदांत ने जबरदस्त का सब्र दिखाया और 68 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को दोबारा ट्रैक पर लाने में मदद की. अंबरीश ने 29 रन बनाए, जबकि कनिष्क ने 35 रन की पारी खेली. खिलान पटेल ने 21 रन तो दीपेश ने 1 रन बनाए.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए बस जीत के अलावा करना होगा ये काम

सबसे पहले आपको बता दें कि सेमीफाइनल के लिए भारत को सिर्फ जीत जरूरी है, लेकिन पाकिस्तान को यह लक्ष्य 33.3 ओवर में चेज करना होगा, तभी वो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा. लीग स्टेज में अब तक भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान (IND VS PAK ) से काफी बेहतर है. इसलिए भारत को सिर्फ इस मैच में जीत चाहिए. जीत के बाद वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. वही पाकिस्तान को बड़ी जीत हासिल करनी होगी.

ALSO READ:Suryakumar Yadav: “प्लेयर ऑफ़ सीरीज” लेते सूर्यकुमार यादव ने गंभीर को नही इन्हें दिया श्रेय, कहा- “मेरे खराब वक्त में उसे…”,