आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अचानक से कठिन हो चुका है. भारत को अब अपने जीत के साथ ही दूसरे टीम पर निर्भर होना है. भारत को सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथो हार का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह से अब टीम के आगे के सफ़र का खतरा बढ़ चुका है. ऐसे में भारत को अगला मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. और भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाली है. साथ में सिर्फ जीत ही नही बल्कि भारत कैसे जीत हासिल करे जो सेमीफाइनल का रास्ता आसान कर दें.
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत को हासिल करनी होगी इतनी बड़ी जीत
भारत का ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच गुरुवार को खेला जायेगा. यह मैच चेन्नई के मैदान में खेला जायेगा. ज़िम्बाब्वे भी अपना पीछला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हारी थी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद जबरदस्त होने वाला है. 76 रन की बड़ी शिकस्त ने नेट रन रेट को बहुत नुकसान पहुंचाया है और इस वजह से भारतीय टीम अपने बचे हुए 2 मुकाबले में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी ताकि नेट रन रेट भारत का सुधर सके. ऐसे में आइये जानते है ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितनी बड़ी जीत चाहिए होगा.
भारत को करना होगा बड़ी जीत हासिल
अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है और 190 से ज्यादा रन बनाता है, तो टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को 130 रन के अंदर ऑलआउट करना होगा और 60 से ज्यादा रन से जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, 80 या उससे ज्यादा रन की जीत सबसे बेहतर मानी जाएगी.
अगर भारत लक्ष्य का पीछा करेगा तो टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को 130 रन के अंदर रोकना होगा और 10 से 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा. मौजूदा हालात में 30 से 40 रन की जीत से नेट रन रेट की भरपाई नहीं होगी. कुल मिलाकर, भारत को अगला मैच 70 या उससे ज्यादा रन से जीतना होगा या फिर 12 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा. ऐसे में भारत आसानी से नेट रन रेट बेहतर कर सकता है.
