IND vs ZIM
IND vs ZIM: संजू की एंट्री, अक्षर को मौका, करो या मरो मैच के लिए सूर्या ने बदल दी पूरी टीम, देखें सूर्या की संभवित प्लेइंग XI

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का आज दो मुकाबला खेला जायेगा. यह दोनों मुकाबले नॉकआउट की तरह होंगे. पहला मैच अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का होगा. यह मुकाबला ही भारत के सेमीफाइनल का रास्ता तय कर सकता है. भारतीय टीम अपना मुकाबला ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ खेलेगा. भारत को अपना मुकाबला तो जीतना हो होगा और कितना अंतर से जीतना होगा. यह पहला मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच तय कर देगा. भारतीय टीम अपने जीत तय करना चाहेगी. इसके लिए अब यह साफ़ हो गया है IND vs ZIM मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने वाली है.

IND vs ZIM मैच में संजू की एंट्री, अक्षर को मौका

ज़िम्बाब्वे ने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है और सुपर 8 में जगह बना चुकी है. भारतीय टीम के लिय चुनौती तो होगा ही. लेकिन कप्तान सूर्या इस मैच (IND vs ZIM) प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने वाले है. जिसमे पहला बदलाव यह होगा अक्षर पटेल एक बार फिर खेलने को तैयार है. उनकी मौका मिला तय है. वही अक्षर की एंट्री से कौन खिलाड़ी बाहर होगा यह देखें वाली बात होगी. लेकिन इस बीच संजू सैमसन की भी जगह प्लेइंग इलेवन में तय नजर आ रही है. रिपोर्ट की माने तो संजू सैमसन और वाशिंगटन में खेलने को लेकर टक्कर है जिसमे संजू सबसे आगे नजर आ रहे है. सुन्दर बाहर हो सकते है.

तिलक वर्मा पर कप्तान का फैसला, होगा यह बदलाव

रिपोर्ट की माने तो तिलक वर्मा अपने जगह रिटेन करेंगे. तिलक की बल्लेबाजी पर सवाल खूब हुए थे. लेकिन खबर के अनुसार तिलक एक बार फिर मौका दिया जायेगा. वही रिंकू सिंह को इस मैच में मौका नही मिलेगा. रिंकू सिंह ने टीम को चेन्नई में ज्वाइन किया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में संजू उनकी जगह लें सकते है. वही कप्तान सूर्या गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका दे सकते है. वही स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का खेलना पक्का है.

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ALSO READ:ज़िम्बाब्वे को कितने रन से हरायेगा भारत, तो सेमीफाइनल होगा पक्का! टीम इंडिया का समीकरण पक्का