RCB vs CSK: चिन्नस्वामी में RCB की मार से चेन्नई हुई पानी-पानी, जीत को तरसा धोनी टीम, 43 रन की जीत से पॉइंट टेबल में मचाया तहलका

RCB vs CSK: अब तक जीत का खाता न खोलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डबल हेडर मुकाबले में रविवार को दूसरा मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया. RCB vs CSK मैच में CSK ने टॉस हारा और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस फैसले को गलत साबित किया और आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर 250 रन का लक्ष्य खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) ने लक्ष्य का पीछा करने में विकेट पत्ते की तरह बिखर गयी. और चेन्नई एक बार फिर अपने जीत का खाता नहीं खोल सकी. एक और हार झेलना पड़ा.

RCB ने 10 ओवर बाद मचाई कोहराम

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs CSK) के तरफ बेहतरी बल्लेबाजी हुई. हालाँकि शुरू के ओवर में बॉल रुक के आने से रन तेजी से नहीं बन रहे थे लेकिन विराट कोहली ने जिम्मेदारी ली और तेज खेलनी की कोशिश की. उन्होंने 18 गेंद में 28 रन खेलकर रन गति संभाली लेकिन जल्द ही छक्का मरने के चक्कर में आउट भी हुए. उन्हें अंशुल कम्बोज ने कैच आउट कराया. इसके बाद फिल साल्ट और देवदत्त पद्दिकल ने बल्ले से कोहराम मचाया. साल्ट ने 30 गेंद में 46 रन और देवदत्त ने बेहतरीन 29 गेंद में ही 50 रन ठोक कर आउट हुए. उन्होंने 5 चौका और 2 छक्का लगाया.

कप्तान रजत पाटीदार ने भी आते ही गेंद को हवा से बात करने की मज़बूरी कर दी. लेकिन RCB के लिए असली कोहराम तो टीम डेविड ने मचाया. वह बल्लेबाजी करने उतरे और मानो सिंगल रन लेना ही भूल गये चौके और छक्के से कोहराम मचा दिया. टीम डेविड ने महज 25 गेंद खेली और 280 स्ट्राइक से 70 रन की विध्वन्सकरी पारी खेली. उन्होंने 8 छक्का लगाया और 3 चौका.  वही रजत पाटीदार भी पीछे नही रहे 19 गेंद में 48 रन बनाया.

चेन्नई भी खूब लड़ी, लेकिन गलती से हारी धोनी की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) इस पहाड़ जैसा लक्ष्य पीछा करने उतरी. लेकिन शुरुआती झटके लग गये. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छक्का लगाकर आउट हुए. गायकवाड़ के बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे एक रन बनाकर चलते बने. सीएसके के 10 रन पर ही दो विकेट गिर चुके उसके बाद सरफराज ने पारी संभाली और 25 गेंद में अर्धशतक ठोका. चेन्नई के लिए सरफराज टिक कर बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन उंनका विकेट  तीसरा झटका दे दिया है. संजू सैमसन 9 रन बनाकर आउट हो गये. पॉवर प्ले में बेहतरीन रन रेट जा रही थी लेकिन विकेट के बीच साझेदारी नहीं रही. और महज 84 रन पर CSK ने आधी टीम आउट हो चुकी थी. लेकिन जीत का सपना तब टूट गया जब  शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

CSK के तरफ से सरफराज और प्रशांत वीर ने सबसे ज्यादा 29 गेंद में 43 की पारी खेली. और टीम को 45 रन से हार मिली.

ALSO READ:CSK vs PBKS: सूजी हुई कलाई फिर भी इस खिलाड़ी ने नहीं मानी हार, चेन्नई को अकेले 5 विकेट से हराया