रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए. उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में टीम की अगुवाई की, जहां भारत फाइनल तक पहुंचा. टी20 विश्व कप 2024 में भारत को लम्बे समय बड़ा चैंपियन बनाया. यही नहीं उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत दिलाई. हालाँकि टी20 विश्वकप में जीत के बाद Rohit Sharma ने टी20 और टेस्ट से अलविदा लेकर सफेद गेंद के क्रिकेट में फोकस किया. लेकिन इसी बीच इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी बल्लेबाजी में संघर्ष दिखा, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लिया है. Rohit Sharma के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं खेलेंगे वनडे विश्वकप 2027
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंतरराष्ट्रीय करियर पर काले बादल मंडरा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनका भारत के लिए आखिरी मैच हो सकता है. चयनकर्ताओं ने रोहित को साफ संदेश दे दिया है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति ने रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे के बाद टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया है. चयनकर्ताओं ने कहा, “अब आगे बढ़ने का वक्त आ गया है.” रोहित को बताया गया है कि वे 2027 विश्व कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. हालाँकि अब देखना होगा इस रिपोर्ट में कितनी बाते सच्ची है. वैसे चयनकर्ता ने अब रोहित को आखिरी फैसला दिखा दिया फिर भी रोहित अभी अपने फिटनेस पर काम करते है और खेलना की इच्छा भी रखते है.
रोहित की जगह यशस्वी को मौका देना चाहती भारतीय टीम
कहा जाता है कि रोहित शर्मा ने इस मामले को लेकर इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही बीसीसीआई के कुछ आला अधिकारियों से भी बातचीत की थी और वे इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे.
वही चयनकर्ता का मानना है कि वह वनडे विश्वकप 2027 में रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल को लेकर पालन बनाना चाह रहा है.
Lord’s ODI could be Rohit Sharma’s last match for India https://t.co/0VbfR50WoT
— Devendra Pandey (@pdevendra) July 16, 2026
