रोहित शर्मा की विदाई तय! आखिरी वनडे के लिए परिवार पहुंचा लंदन, क्या जानबूझ कर दिलाया जा रहा संन्यास, खुलासा
रोहित शर्मा की विदाई तय! आखिरी वनडे के लिए परिवार पहुंचा लंदन, क्या जानबूझ कर दिलाया जा रहा संन्यास, खुलासा

कल दूसरे मैच में रोहित शर्मा संघर्ष कर रहे थे एक बड़ी पारी के लिए लेकिन इस बार वो कामयाब नहीं हुए महज 26 रन और 47 गेंद में इसके बाद मीडिया में एक रिपोर्ट आती है कि हिटमैन लॉर्ड्स में संन्यास लेंगे. इस रिपोर्ट ने हलचल मचा दी. पूरी तरह से महाल ही बदल गया. कभी विराट और रोहित के साथ एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जैसे अश्विन की टाइम पर हो रही है. इस तरह से कई खबरे तो चल रही है लेकिन इस बीच एक बेहद ख़ास अपडेट आया है जो यह दावा और पुख्ता कर रहा है.

रोहित शर्मा की विदाई तय!

सोशल मीडिया, क्रिकेट एक्सपर्ट हर जगह इसी खबर की चर्चा है. इस बीच इस खबर पर एक और मुहर लग गयी है.  तीसरे और फाइनल वनडे मैच से ठीक पहले रोहित के माता-पिता भारत से लंदन पहुंच चुके हैं, जिससे फैंस और मीडिया में रोहित की संन्यास की अटकलें और बढ़ गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला मैच रोहित का इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने हिटमैन को संकेत दे दिए हैं कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में अब युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

क्या जानबूझ कर दिलाया जा रहा संन्यास

रोहित इस दौरे पर फॉर्म से जूझते नजर आए. पहले वनडे में 11 और दूसरे में 26 रन बनाकर आउट हुए. 39 साल की उम्र और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए प्रबंधन युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताना चाहता है. हालांकि BCCI या रोहित की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रोहित खुद इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. लॉर्ड्स में अगर यह उनका आखिरी मैच हुआ तो यह भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत होगा.

ALSO READ:99 पर होने के बाद भी शतक नहीं लगाने पर रूट ने दिया बड़ा बयान, कहा- “मै शतक लिए नहीं खेलता, टीम…”

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...