इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में गिल की कप्तानी में भारत को आखिरकार हार मिली. भारत 389 के जवाब में केवल केवल 360 रन बना सका. इस पारी में रोहित शर्मा ने एक बार फिर गजब की पारी खेली. उनका साथ विराट कोहली ने 60 गेंद में 74 रन बनाकर दी लेकिन उनके आउट होते ही मैच भारत से दूर गया और हार मिली.
भारत के लिए यह बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन है ना सिर्फ वनडे बल्कि टी20 में भी. इस वजह से भारत को हार के बाद अगर UK दौरे की बात करे तो पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड में दोनों सीरीज हार गयी. इस हार के बात गिल ने बात करते हुए कई सवाल के जवाब दिए.
गिल ने बताया जीता हुआ मैच कैसे हारे
गिल ने कहा- हम जीत रहे थे, लेकिन वो 3 ओवर ने सबकुछ बदला
[परफॉर्मेंस के बारे में] “मुझे लगता है कि 45वें ओवर तक हम गेम में बने हुए थे. हमने आखिरी तीन ओवरों में बहुत ज़्यादा रन दे दिए. मुझे लगता है कि हमने लगभग 60 रन दिए. वहीं से गेम हमारे हाथ से थोड़ा निकल गया. [रन चेज़ के बारे में उम्मीद] हाँ, बिल्कुल, हमने सोचा था कि अगर 40 ओवर के बाद हमारे पास विकेट बचे होंगे, तो हम गेम में बने रहेंगे. लेकिन साथ ही, हम गेम में बहुत पीछे भी नहीं रहना चाहते थ. इसलिए मुझे लगता है कि पावरप्ले के बाद हमने रन बनाना शुरू किया और रन रेट को छह या साढ़े छह के आसपास रखा. अगर हम छह या साढ़े छह के आसपास खेलते रहते और फिर आखिरी 10 ओवरों में 100-110 रन बना लेते, तो कुछ भी हो सकता था.
कप्तान ने हार के बाद इन्हें खूब लताड़ा
गिल ने गेंदबाजी को दोष दिया उन्होंने खूब लताड़ लगाई और इंग्लैंड की त्तारिफ करते हुए कहा कि,
[सीरीज़ से भारत के लिए अच्छी बातें] “हाँ, मतलब, लगभग सभी ने मैचों में रन बनाए. मुझे लगता है कि इस मैच में हमने अच्छी बॉलिंग नहीं की, खासकर पावरप्ले में. मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारी खराब गेंदें फेंकीं. और फिर पावरप्ले के बाद दोनों ओपनर्स ने जिस तरह से मौके का फ़ायदा उठाया, वह ज़बरदस्त था. उन्होंने हमें गेम में वापसी का कोई मौका नहीं दिया. और फिर डेथ ओवरों में, जैसा कि मैंने कहा, वे हमसे बहुत आगे निकल गए. लेकिन सीरीज़ में हमारे लिए कई अच्छी बातें रहीं, लगभग सभी ने रन बनाए और विकेट लिए.”
रोहित वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं
[भारतीय क्रिकेट में रोहित और कोहली के योगदान के बारे में] “मतलब, उन्होंने पिछले कुछ सालों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. और मैं इस बात से बहुत खुश हूँ कि रोहित भाई ने आज कैसी बैटिंग की, खासकर 140 रन बनाए. और मुझे लगता है कि आखिर में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था. उन रनों को बनाना आसान नहीं था. लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसे देखना वाकई शानदार था.”
बता दें, रोहित पर सन्यास लेने की खबर थी लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है.
ALSO READ:IND vs ENG: जान झोका रोहित ने, लेकिन गंभीर की एक गलती पूरे मैच पर पड़ा भारी, वनडे सीरीज भी हारी
