Harry Brook: सीरीज जीतते ही घमंड में बोले कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- "हमने नंबर 1 टीम को..."
सीरीज जीतते ही घमंड में बोले कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- "हमने नंबर 1 टीम को..."

Harry Brook: भारत-इंग्लैंड के बीच हुई वनडे सीरीज 2-1 से भारत हार चुका है. आखिरी वनडे लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में कई सारे रिकार्ड्स बने. इंग्लैंड ने अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. भारत ने जमकर रन लुटाये आखिरी ओवर में बटलर और रूट ने गेम को बदल दिया और 389 का लक्ष्य खड़ा किया.

बाद में गेंदबाजी ने भी सैम करन और बेथल के ओवर में मैच बदलता हुआ नजर आया है. कप्तान ब्रूक (Harry Brook) ने भारत को हराने पर अपना बयान दिया है. उन्होंने इस मैच के बारे में बड़ा बयान दिया.

भारत जैसे बड़ी टीम को हराने पर Harry Brook ने दिया बयान

दुनिया की नंबर 1 ODI टीम के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज़ जीत पर कप्तान ब्रुक (Harry Brook) ने कहा कि,

“बहुत गर्व है. मुझे लगता है कि हमने ज़बरदस्त संघर्ष किया. हमने T20 की तरह ही आपस में अच्छी बातचीत की और हाँ, हम दुनिया की नंबर 1 टीम के खिलाफ सीरीज़ जीतने में कामयाब रहे.

[इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी पर] सच कहूँ तो, हमने इस बारे में बहुत बात की है. हम एक तय तरीका अपनाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि बेथ और डकी ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की, वह शानदार था. 20-30 ओवर तक कोई विकेट न गिरना और उस दौरान कोई जोखिम न लेना, यह एक बेहतरीन साझेदारी थी. और फिर रूटी ने वही किया जो वह हमेशा करते हैं – शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी. और फिर जिस तरह से जोस ने पारी का समापन किया, वह भी देखने लायक था. और हाँ, यह सचमुच बहुत ही बढ़िया ऑल-राउंड बल्लेबाज़ी प्रदर्शन था.”

हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपनी कप्तानी की तारीफ़ की

अपनी कप्तानी और जैकब बेथेल के निर्णायक स्पेल पर कप्तान ब्रूक (Harry Brook) ने कहा कि,

“मैं एक ओवर के लिए बाहर गया और बेज से बात की. सच कहूँ तो, बात फिर से आपसी बातचीत पर आ जाती है. इस सीरीज़ और T20 में यह बातचीत बहुत अच्छी रही है. और उन्होंने कहा, “क्यों न बेथ से गेंदबाज़ी करवाई जाए?” और उन्होंने लगातार सात या आठ ओवर डाले. तो हाँ, यह खेल का एक बहुत ही अहम हिस्सा साबित हुआ. लेकिन मुझे लगता है कि सबने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई. हमने जितना हो सका, उतना संघर्ष किया. और हाँ, कभी-कभी मुश्किल भी हुई, लेकिन हमने अपना काम पूरा किया.”

ALSO READ:हार के बाद कप्तान गिल ने इन खिलाड़ी को जमकर लताड़ा, रोहित वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं किया खुलासा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...