ऋतुराज कप्तान, पृथ्वी शॉ-सरफराज को मौका, शार्दुल की वापसी, इंग्लैंड सीरीज खत्म होते हुआ इस टीम का ऐलान

भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड दौरे पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. एक बार फिर आईपीएल से चुने गए खिलाड़ी पर सवाल तो उठा रहा. घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मैच ना खेलना कई खिलाड़ी पर सवाल उठा. इस बीच एक और घरेलु ट्रॉफी के टीम का ऐलान हुआ है जिसमे भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर टीम इंडिया में दंवेदारी ठोक भी सकते है. आइये जानते है किन खिलाड़ी को मौका मिला है.

ऋतुराज कप्तान, पृथ्वी शॉ-सरफराज को मौका

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का ऐलान हुआ, भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया गया है. पिछली बार इसी टीम के लिए शार्दुल ठाकुर को कप्तान चुना गया था. सोमवार को टीम का घोषणा हुआ जिसमे कई भारतीय टीम के खिलाड़ी की वापसी हुई है . जिसमे गायकवाड़ के अलावा, सरफराज खान और मुशीर खान दोनों भाई को टीम में जगह मिली है. विवादों में रहने वाले पृथ्वी शॉ को मौका मिला है. शॉ के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम है.

तुषार देशपांडे समेत इन गेंदबाजो को मौका

तेज गेंदबाजी विभाग में शार्दुल ठाकुर के साथ-साथ तुषार देशपांडे है जो आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी किये थे. मुकेश चौधरी और ऑलराउंडर अतीत सेठ शामिल हैं. स्पिन बॉलिंग की जिम्मेदारी उप-कप्तान शम्स मुलानी, ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान और बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई को सौंपी गई है.

वेस्ट जोन की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत सेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे.

ALSO READ:गंभीर की कोचिंग में लगातार हारने के बाद बड़ा फैसला, BCCI ने नए कोच के साथ भेजा टीम इंडिया

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...