महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के नौवें मैच में भारत महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को बुरी तरह से रौंद दिया है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय स्पिनर्स के आगे उनकी पारी 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर सिमट गई. यह पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है. और इस लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट गँवा कर हासिल कर लिया.
हरमनप्रीत ने ने छक्के मारकर खत्म किये मैच
भारत को जीत के लिए महज 56 रनों का लक्ष्य मिला. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को भी शुरात झटके लगे. कप्तान सना फातिमा ने भारत केजल्दी जल्दी 3 विकेट गिरा भी दिए थे. लेकिन लक्ष्य इतना छोटा था कि भारतीय बल्लेबाज आसानी से इसे हासिल कर लिए पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा को पवेलियन भेज दिया. शेफाली छह गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने एक ही ओवर में शेफाली के बाद प्रतिका रावल को भी पवेलियन भेज दिया.
प्रतिका तीन गेंदों पर चार ही बना सकीं. तीसरा झटका फातिमा ने स्मृति मंधाना को आउट कर के लिए. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और दीप्ति ने आराम से मैच खत्म किया.
भारत ने हासिल की जीत
भारतीय गेंदबाजों ने पिच का पूरा फायदा उठाया. स्पिन अटैक ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया. रन रेट 3 के आसपास सिमटा रहा. भारत के लिए यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा. टूर्नामेंट में पहले से ही मजबूत फॉर्म में खेल रही भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया.
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला एशिया कप 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई. भारत ने 56 रन का लक्ष्य 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया.
