Ashutosh Sharma
Ashutosh Sharma

टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट में हमेशा फिनिशर्स की जरूरत होती है, और पिछले कुछ समय में रिंकू सिंह के रूप में टीम इंडिया को एक शानदार फिनिशर मिला है। लेकिन अब रिंकू सिंह से भी खतरनाक फिनिशर सामने आया है, जो जल्द ही उनकी जगह टीम इंडिया में ले सकता है। तो आईए जानते हैं उस खतरनाक खिलाड़ी के बारे में।

Ashutosh Sharma के रूप में मिला फिनिषर

Ashutosh Sharma ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत दिलाई, साथ ही एक फिनिशर के रूप में कमाल किया। आशुतोष ने आईपीएल 2024 में भी ऐसी पारियां खेली थीं, जिससे फिनिशर के रूप में उनका नाम चर्चा में आया था। अगर Ashutosh Sharma इसी तरह निरंतरता से खेलते रहे, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

रिंकू सिंह की जगह पर खतरा

रिंकू सिंह का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा है और आईपीएल में भी उनका बल्ला शांत रहा है। रिंकू सिंह पहले की तरह मैच फिनिश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे अब उनकी जगह पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं, आशुतोष जैसे खिलाड़ी आईपीएल में शानदार फिनिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें रिंकू सिंह की जगह टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

Read More:कौन हैं आशुतोष शर्मा? कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच से हुआ था झगड़ा, अब बल्ले से दिखाया दमखम