साल 2025 का Asia Cup टी20 फॉर्मेट में सितंबर महीने में खेला जाएगा। एशिया कप हर 2 साल में खेला जाता है और पिछला टूर्नामेंट साल 2023 में श्रीलंका में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। इस साल अब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में युएई में खेला जाएगा, जो अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। अब हम इस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड बताएंगे।
Asia Cup में सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान
सितंबर महीने में होने वाले एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान होंगे। सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
अब एशिया कप 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया फिर से इस टूर्नामेंट को जितना चाहेगी। आखिरी बार जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ था तब उसे श्रीलंका ने जीता था।
टीम इंडिया में होगी ऑलराउंडर्स की भरमार
कोच गौतम गंभीर टी20 फॉर्मेट में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर टीम में देखना पसंद करते हैं, जिससे Asia Cup में टीम इंडिया में काफी ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, अभिषेक शर्मा जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ साथ स्पिनर ऑलराउंडर की टीम इंडिया में भरमार हो सकती है जो युएई की पिचों पर काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Asia Cup के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
Read More:टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरें की हुई घोषणा, इस महीने खेले जाएंगे 8 मैच