भारत में क्रिकेट के फील्ड में लोगों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है जिसका मुख्य कारण है भारत के दमदार खिलाड़ी जो अपने मेहनत और लगन से शानदार मैदान पर शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने कई मैच जीता है और ट्रॉफी अपने नाम की है, वहीं अब अंतिम ग्रुप चरण का खेल होने वाला है जिसमें Virat Kohli रोहित शर्मा जैसे कई जबरदस्त क्रिकेटर देखने को मिलेंगे। यहां हम बात करने वाले हैं Virat Kohli और रोहित शर्मा के न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस और एवरेज के बारे में।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा Virat Kohli का प्रदर्शन?

Virat Kohli ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो वनडे मैच खेला है, उनकी संख्या 31 है। इसके अंतर्गत उन्होंने 1645 रन बनाया है। उन्होंने 95.69 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं जो वाकई में बेमिसाल है। इतना ही नहीं उनकी एवरेज 58.75 है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन वाकई में देखने लायक है, जिससे वे जनता का दिल जीतने में सफल भी हुए हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Virat Kohli पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। यह Virat kohli का 300वां मैच होगा और इसके साथ ही विराट कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि इसका ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को होगा, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

Virat Kohli के अलावा रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट की दुनिया में अपना खूब नाम बनाया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं रोहित शर्मा एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इसका उन्होंने फिर से एक बार सबूत न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे वनडे मैच में दिया। बात करें रोहित शर्मा की तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो वनडे मैच खेले हैं, उनकी संख्या 29 है। स्ट्राइक रेट के साथ जो रन उन्होंने बनाए हैं वह 982 है। बात करें रोहित शर्मा के एवरेज की तो उनका एवरेज 37.76 है। 2 सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी उनके ही द्वारा दिए गए हैं। ओवरऑल उनका हाईएस्ट स्कोर 147 रन नोट किया गया है।
जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने कितने मैच जीते?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जितने भी वनडे मुकाबले हुए हैं, उसमें भारत हर कदम पर आगे रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 118 वनडे मैच हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक देखा गया है कि भारत द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 मैच जीते जा चुके हैं यानी कि भारत में न्यूजीलैंड से 60 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड ने कुल 50 मैच जीता है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत जब भी प्रदर्शन करेगा, उसे दुगनी मेहनत के साथ मैदान में आना पड़ेगा ताकि वह मजबूत प्रदर्शन कर पाए और जीत हासिल कर सके।
यह भी पढ़ें:रोहित का यह खिलाड़ी हरा दिया था मैच तभी गंभीर के चेले ने दिलाई टीम को जीत