Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
मुंबई लीग में बड़ी रकम कमा के सूर्यकुमार यादव के टीम से नजर आएंगे।

Ayush Mhatre को T20 मुंबई लीग में मिला बड़ा रकम

आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) जिन्होंने हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी, अब टी-20 मुंबई लीग में भी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। 7 मई को हुई नीलामी में आयुष म्हात्रे को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 14 लाख 75 हजार रुपये में खरीदा। ये रकम उस खिलाड़ी के लिए है, जिसकी उम्र अभी सिर्फ 17 साल है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चमकेगा आयुष म्हात्रे का खेल

इस बार की टी-20 मुंबई लीग खास है क्योंकि इसमें आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को खेलने का मौका मिलेगा टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में। ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट का नेतृत्व खुद सूर्या कर रहे हैं, जो आयुष म्हात्रे जैसे युवाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं। ये अनुभव आयुष के खेल को और निखार सकता है।

मुंबई लीग में युवाओं की लॉटरी, आयुष म्हात्रे सबसे चर्चित नाम
280 खिलाड़ियों की नीलामी में जहां मुशीर खान को 15 लाख और अंगकृष रघुवंशी को 14 लाख में खरीदा गया, वहीं आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की बोली भी सबसे आकर्षक रही। उनकी गिनती अब उन युवाओं में हो रही है, जो सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भविष्य में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व भी कर सकते हैं।

Read More:आयुष म्हात्रे पर होगी पैसों की बरसात, आईपीएल के बीच इस लीग में मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे