रोहित नहीं खेलेंगे अगला वर्ल्डकप? BCCI ने मीटिंग में हो गया बड़ा फैसला, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

बीसीसीआई की अहम रिव्यू मीटिंग गुरुवार को मुंबई में संपन्न हुई. इस बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस मीटिंग में भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए. बता दें, मीटिंग से पहले सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर थी. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि रोहित शर्मा के वनडे करियर क्या फैला हुआ.

रोहित शर्मा वनडे विश्वकप 2027 खेलंगे या नहीं हो गया खुलासा

मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि रोहित शर्मा की जगह पर कोई तत्काल खतरा नहीं है. सैकिया ने कहा, “रोहित शानदार खेल रहे हैं. आपने देखा होगा कि वे सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आखिरी मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए. फिर अटकलें क्यों? मैं अटकलबाजों को चारा नहीं देना चाहता.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि रोहित अभी भी टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं और 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी उपलब्धता पर कोई तात्कालिक संकट नहीं है.

अजित अगरकर नहीं हुए शामिल खड़ा हुआ बड़ा सवाल

मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद रहे. लेकिन सवाल तब खड़ा हो गया जब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिए. इतने बड़े मीटिंग चयनकर्ता नहीं शामिल हुए यह टीम की तैयारी की गंभीरता पर बड़ा सवाल उठाता है.

बैठक में हालिया आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका दौरे के नतीजों की समीक्षा के साथ-साथ न्यूजीलैंड के आगामी दौरे और वर्ल्ड कप रोडमैप पर भी बात हुई.

ALSO READ:अभिषेक-वैभव या अभिषेक-संजू नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नयी ओपनिंग जोड़ी का ऐलान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...