आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे आते हैं जो कुछ सीज़न में अपनी चमक दिखाकर सबका दिल जीत लेते हैं, लेकिन कुछ गलत फैसले और मौके न मिलने के कारण उनका करियर थम जाता है। ऐसे ही एक भारतीय गेंदबाज़ की। कौन हे वो खिलाड़ी?

राजस्थान रॉयल्स में चमका करियर

साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने एक युवा तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को मौका दिया। उस सीज़न में चेतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 14 विकेट झटके। उनकी स्विंग और विविधता ने सबको प्रभावित किया और उन्हें टीम इंडिया के लिए भी डेब्यू करने का मौका मिला। चेतन की सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी 3/31 रही, जिसने उन्हें रातों-रात एक स्टार बना दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स में हुआ करियर का पतन

2022 में चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन यहां उनका करियर बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दो साल (2022-2023) में उन्हें सिर्फ 5 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट ही हासिल किए। लगातार बेंच पर बैठाए जाने के कारण उनका आत्मविश्वास और फॉर्म दोनों प्रभावित हुए। दिल्ली ने जिस तरह से चेतन सकारिया को नज़रअंदाज़ किया, उसने उनके करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स में नई शुरुआत

2024 में चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने और टीम के आईपीएल जीतने वाले स्क्वाड का भी हिस्सा रहे, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

2025 की नीलामी में वे अनसोल्ड रहे लेकिन बाद में उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर केकेआर ने उन्हें फिर से साइन किया। दुर्भाग्य से इस सीज़न में भी चेतन को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। एक समय पर उभरता हुआ सितारा आज मैदान से दूर अपनी वापसी का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कौनसी 2 टीमें खेलेगी आईपीएल 2025 का फाइनल? दिग्गज सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी