CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का सातवाँ मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक मैदान में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाया.  CSK vs PBKS के इस मैच चेन्नई के तरफ से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और दुबे की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. लेकिन पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को आसानी से पीछा कर लिया. पंजाब ने अपने लगतार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की है. पंजाब ने इस मैच (CSK vs PBKS) को 5 विकेट से चेन्नई को उन्ही के धरती पर हारकर जीत हासिल की है.

आयुष म्हात्रे दुबे का तूफानी 72, सरफराज-दुबे ने खूब कुटाई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) के तरफ शुरुआती झटका लगा संजू सैमसन (7 रन पर)  जल्दी आउट होने के बाद म्हात्रे ने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की. आयुष म्हात्रे ने  43 गेंद में 73 रन की पारी खेली इस युवा ने अपने बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया. वही ऋतुराज गायकवाड़ को 28 पर ही चहल ने आउट किया. सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंद में नाबाद 45 रन बनाये और चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 64 रन बनाकर 200 का आंकड़ा पार किया. इस तरह से चेन्नई ने 209 रन बना लिया. लेकिन चेस के समय यह लक्ष्य पंजाब (CSK vs PBKS) के सामने छोटी ही साबित हुई.

CSK vs PBKS मैच में सूजा हुआ हाथ इस खिलाड़ी ने नही मानी हार दिलाई जीत

CSK के  210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. प्रियांश 11 गेंदों पर 39 रन बनाकर  आउट हुए जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे. प्रभसिमरन ने 34 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली वहीं कूपर कोनोली 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए. शशांक सिंह 6 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाकर लौटे.

लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना काम बखूबी किया. कप्तान ने 29 गेंद में 50 रन बनाये 4 छक्का और 3 चौका भी लगाए. श्रेयस अय्यर को पहले मैच में कलाई चोट लग गई थी. असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने मैच से एक दिन पहले बताया था कि  श्रेयस अय्यर को फ्रैक्चर नहीं  है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है. इसलिए यह पारी बेहद ही शानदार थी.

इसके बाद वहीं स्टोइनिस ने तीन गेंदों पर नाबाद 9 रन बनाए. और उनक साथ शशांक ने लक्ष्य पीछा करने में दिया.

ALSO READ:CSK vs PBKS: चेन्नई हारा टॉस तो धोनी टीम में हुआ बदलाव, गायकवाड़ ने कहा- “हमारा टॉप आर्डर बेकार…”