आईपीएल 2025 में, रविवार रात को, दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में, दिल्ली केपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली केपिटल्स की बात करें तो, दिल्ली केपिटल्स ने इस आईपीएल में अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना विजयी रथ बरकरार रखने के लिए दिल्ली केपिटल्स इस प्लेइंग इलेवन (DC Playing Xi) के साथ उतर सकता है।

ओपनिंग जोड़ी:

दिल्ली केपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing Xi) की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी के तौर पर फाफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क फिर से ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। इस मैच में जैक फ्रेजर मैकगर्क के पास खुदको साबित करने का आखिरी मौका होगा।

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:

दिल्ली केपिटल्स प्लेइंग इलेवन में मिडल ऑर्डर में अभिषेक पोरल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल और विप्रज निगम होंगे। ये सभी खिलाड़ी मिडल ऑर्डर और बतौर फिनिषर टीम के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

गेंदबाजी:

गेंदबाजी में दिल्ली केपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing Xi) में मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार होंगे। इसके अलावा इस मैच में संभावना है कि टी नटराजन फिट होकर वापसी कर सकते हैं जो मोहित शर्मा की जगह पर खेल सकते हैं।

दिल्ली केपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन:

फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

इंपैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

यह भी पढ़ें: केएल राहुल का आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन इन 3 खिलाड़ियों का कर देगा टीम इंडिया से पता कट