Heinrich Klassen
Heinrich Klassen

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अब तक सिर्फ निराश ही किया है। एक ऐसा ही नाम है जो पिछले दो सीज़न तक तूफानी बल्लेबाज़ी का पर्याय था, लेकिन इस बार मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम के लिए सिरदर्द बन चुकी है।

2023 और 2024 में Heinrich Klassen थे बेमिसाल

Heinrich Klassen ने 2023 और 2024 के सीज़न में अपने बल्ले से कहर बरपाया था। 2023 में उन्होंने 448 रन बनाए थे वो भी 170+ की स्ट्राइक रेट के साथ। फिर 2024 में उन्होंने इस प्रदर्शन को और बेहतर किया और 479 रन बना डाले उसी आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ। उनके बल्ले की चपेट में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज़ आए। SRH की टीम को उनसे उम्मीदें थीं कि वो 2025 में भी वही आग उगलते रहेंगे।

बाबर आजम की तरह धीमा खेल बना टीम की मुश्किल

लेकिन IPL 2025 में Heinrich Klassen ने सबको चौंका दिया और ये चौंकाना सकारात्मक नहीं बल्कि निराशाजनक रहा। SRH के लिए खेले गए पहले 5 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 152 रन बनाए हैं और वो भी बेहद धीमी स्ट्राइक रेट से। वो क्लासेन जो आते ही छक्के बरसाते थे, अब बाबर आज़म की तरह ‘टुक-टुक’ खेलते नजर आ रहे हैं। ना सिर्फ रनों की रफ्तार धीमी पड़ी है, बल्कि उनका खेलने का रवैया भी अब रक्षात्मक हो गया है।

23 करोड़ की कीमत और प्रदर्शन में जमीन-आसमान का फर्क

SRH ने Heinrich Klassen पर इस साल पूरे 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस भारी-भरकम राशि के बदले टीम को जो उम्मीद थी, वो पूरी तरह नाकाम होती दिख रही है। क्लासेन की धीमी बल्लेबाज़ी SRH की मिडल ऑर्डर की रफ्तार पर ब्रेक लगा रही है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या SRH ने गलत निवेश कर डाला है? क्या हेनरिक क्लासेन अब उस पुराने रूप में कभी लौट पाएंगे या फिर उनका ये धीमा अंदाज़ टीम को प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर कर देगा? ये देखने लायक होगा।

Read More:CSK को बाकी बचे 9 मैचों में से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इतने मैचों में जीतना है जरूरी