ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होना था. 7 फरवरी को भारत पहला मुकाबला USA, 12 को दूसरा नामीबिया और तीसरा 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में भारत को खेलना था. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सबको चौकाते हुए बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान पहले टूर्नामेंट ना खेलने की खबरे फैला रहा था लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है. अब ICC ने इस पर क्या फैसला लिया है उन्होंने बयान दिया है. आइये जानते है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर होगा असर.
ICC का आया पहला बयान, पाकिस्तान के बायकॉट पर दिया बयान
ICC ने कहा है कि “वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक और लिखित सूचना की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन इस तरह का फैसला वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के खिलाफ है. किसी भी वर्ल्ड कप जैसे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सभी क्वालीफाई टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार बराबरी की शर्तों पर मुकाबला करती हैं. किसी एक टीम द्वारा चुनिंदा मैच खेलने का निर्णय इस टूर्नामेंट की निष्पक्षता, निरंतरता और खेल भावना को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है”
ICC ने दी चेतावनी
ICC ने पाकिस्तान को विचार करने को कहा कि, “ऐसे टूर्नामेंट स्पोर्टिंग ईमानदारी, कॉम्पिटिशन, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं. हालांकि ICC ने यह भी दोहराया कि वह राष्ट्रीय नीतिगत मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह फैसला वैश्विक क्रिकेट, टूर्नामेंट की साख और दुनियाभर के करोड़ों फैंस, खासकर पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के हित में नहीं है। इस वजह से उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए.”
ICC ने पाकिस्तान बोर्ड से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसका असर ना केवल पाकिस्तान क्रिकेट पर पड़ेगा, बल्कि पूरे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा, जिसका PCB खुद हिस्सा है और जिससे वह लाभ भी उठाता है”
ऐसे में ICC पाकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाने का फैसला कर सकती है.
ALSO READ:ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बॉयकाट के बाद भारत को मिला फायदा, बस करना होगा ये काम
