भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जानी है. यह सीरीज आईपीएल के बाद घर पर ही खेली जानी है. जिसमे एक मात्र टेस्ट खेला जायेगा. यह टेस्ट मैच मुल्लांपुर में 6-10 जून के बीच यह टेस्ट (IND vs AFG) मैच खेला जाना है. इस बीच इस टेस्ट को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. BCCI बड़ा फैसला लेने वाली है. इसलिए यह तय होगया है कि इस टेस्ट के लिए टीम इंडिया कैसी होगी यह साफ हो गया है.
बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होने वाला है. लेकिन फिर भी इस मैच में BCCI ने एक भी खिलाड़ी को आराम नहीं दने एक फैसला किया है. IND vs AFG का यह मैच वैसे ही खेला जायेगा और पूरी टीम की स्ट्रेंग्थ के साथ उतरेगी किसी भी खिलाड़ी को रेस्ट नहीं मिलेगा.
BCCI ने कर लिया फैसला, इन खिलाड़ी को मिलेगा
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, “सेलेक्शन कमिटी इकलौते टेस्ट के लिए कोई समझौता नहीं करने वाली है. भले ही यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. सभी तेज गेंदबाजों के साथ सारे खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी लिया जाएगा. टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों में अगर कोई चोटिल होता है तब ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर रहेगा. इसके इतर कोई छूट नहीं रहेगी.”
बोर्ड ने यह भी कहा है कि किसी भी नए खिलाड़ी को मौका देकर शोध नहीं करना है बल्कि ऐसा करने के लिए नये इंडिया ए मौजूदा है. जिसमे नए और खिलाड़ी को मौका मिलेगा.
IND vs AFG टेस्ट में बुमराह, सिराज को मौका गिल कप्तान
BCCI के इस फैसले यह साफ़ हो गयी है टीम कैसी रहेगी. रिपोर्ट में यह खुलासा हो चुका गेंदबाजी में 3 खलाड़ी का चुना जाना तय है मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी खेलते नजर आयेंगे. वही इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल ही कप्तान होंगे. टेस्ट मैच में अब तक भारत का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है, और रोहित-विराट के संन्यास के बाद से टीम में अभी बदलाव के मूड में नहीं है ऐसे में अभी IND vs AFG मैच में उन्ही खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट के लिए संभावित भारतीय टीम
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा
ALSO READ:“मैंने शराब छोड़ दी है, अब आईपीएल में कहर…”, शराबी हो गये थे चहल, अब युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा ऐलान
