भारत और अफ़ग़ानिस्तान (IND vs AFG) के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेला जायेगा. इस बार अफगानिस्तान ने टी20 विश्वकप में सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी लेकिन प्रदर्शन जरुर बेहतरीन किया है. अब अफ़ग़ानिस्तान टीम भारत के खिलाफ (IND vs AFG) वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का ऐलान हो चुका है. आइये जानते है IND vs AFG इस सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है और कब, कहां मैच खेला जायेगा. वही वनडे में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा इस पर भी खबर को जानते हैं.
IND vs AFG वनडे सीरीज शेड्यूल का ऐलान
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच वनडे सीरीज का ऐलान BCCI ने अधिकारिक रूप से कर चुका है. यह सीरीज (IND vs AFG) बीसीसीआई ने जिस शेड्यूल का ऐलान किया है, उसके अनुसार 6 से लेकर 10 जून तक टेस्ट मुकाबला होगा, ये न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. सीरीज में एक ही टेस्ट होगा. इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे.
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होना तय हुआ है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से काफी अहम होगी.
IND vs AFG वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका
IND vs AFG 3 वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में कप्तान शुभमन गिल होंगे. गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जो सिर्फ अब वनडे ही खेलते है. टीम इंडिया में खेलते नजर आ सकते है. भारत पिछले वनडे सीरीज में ख़ास प्रदर्शन नही था. ऐसे में इस सीरीज में भारत के तरफ से कुछ युवा खिलाड़ी मौका मिल सकता है. जैसे में तिलक वर्मा को वनडे में भी मौका दिया जा सकता है वही ईशान किशन भी खेलते नजर आ सकते है.
गेंदबाजी के लिए मोहमद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह को मौका मिलना तय है. वही युवा गेंदबाज के रणजी में कहर बरपाने वाले आकिब नबी को भी मौका मिल सकता है.
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे के लिए 15 सदस्यीय संभावित भारतीय टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, कुलदीप यादव
ALSO READ:Team India अब सेमीफाइनल में कब, कहां, किसे खेला जायेगा मुकाबला, देखें दोनों सेमीफाइनल का शेड्यूल
