IND vs ENG मैच के बीच BCCI ने चला बड़ा चाल, केवल 2 मैच खेले इस खिलाड़ी की करायी अचानक एंट्री
IND vs ENG मैच के बीच BCCI ने चला बड़ा चाल, केवल 2 मैच खेले इस खिलाड़ी की करायी अचानक एंट्री
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG ) के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान में रविवार को खेला जायेगा. 1-1 से सीरीज बराबरी हो चुकी है जिसकी वजह से अब आखिरी मुकाबला करो या मरो का मैच बन चुका है लॉर्ड्स के मैदान में भारत लम्बे समय से एक मैच जीता नहीं है. इन सब के बीच IND vs ENG सीरीज के तीसरे वनडे से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है.

ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह एक नए ऑलराउंडर का नाम रिप्लेसमेंट के लिए ऐलान किया है.

IND vs ENG मैच में वाशिंगटन की जगह इस खिलाड़ी को मौका

ऑलराउंडर  वॉशिंगटन सुंदर दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण IND vs ENG सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा स्पिनर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वॉशिंगटन को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी. वे स्कैन करवाएंगे और आगे के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट की सलाह लेंगे.

इस बीच युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे की किस्मत खुल गयी है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हर्ष ने दो वनडे मैच खेलते हुए चार विकेट अपने नाम किए हैं. वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं. और डोमेस्टिक प्रदर्शन इनका बेहतरीन रहा है.

IND vs ENG सीरीज में भारतीय टीम की बदली हुई स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे.

ALSO READ:IND vs ENG तीसरे वनडे की बदल गयी टाइमिंग, अब ना शाम ना सुबह इस समय पर शुरू होगा मैच, जानिए कब, कैसे देखें लाइव

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...