IND vs SA:अभिषेक-ईशान ओपनर, टॉस जीतते सूर्या ने बताया टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलेगा या नहीं

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत इस बार होस्ट देश है. भारतीय टीम का इस बार वर्ल्ड कप में महज एक वार्मअप मैच खेलना है. आज वार्मअप और 7 तारीख से भारत अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ खेलकर आगाज करेगा. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस के लिए उतरी. IND vs SA मैच में दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरे और भारत ने टॉस जीतने के साथ पहले बल्ल्लेबजी का फैसला किया है.  यह मुकाबला (IND vs SA) नवी मुंबई में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका भी पूरी मजबूत टीम के साथ उतरी है. पिछले बार की उपविजेता टीम रही है.

बता दें, सूर्या ने अभिषेक और ईशान से ओपनिंग करने के लिए फैसला कर लिया है. वही बुमराह को आराम दिया है.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता, क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं

IND vs SA: भारतीय कप्तान सूर्या ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनी और अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया. साथ में ही उन्होंने बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह भी बता दिया किस टीम के साथ उतरेंगे. उन्होंने बात करते हुए यह बता दिया है ईशान और अभिषेक ही ओपनिंग करेंगे. वही आपको बात दें, यह वार्मअप मैच है इसलिए 13 खिलाड़ियों को मौका मिला है. उन्होंने बात करते हुए कहा कि,

“हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. मैंने सुना है कि बाद में ओस पड़ सकती है, इसलिए हम अपने गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं. आज रात हम खुद को परखना चाहते हैं. ईशान और अभिषेक (ओपनिंग के लिए) जरूर खेलेंगे. जब आप खेल खेलते हैं, तो इसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां आती हैं. दबाव हमेशा बना रहता है. लेकिन साथ ही, इतने सारे लोग आपका समर्थन करने आते हैं. इससे आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है. हम बस पिछले डेढ़ साल से जो करते आ रहे हैं, उसे जारी रखना चाहते हैं. उन अच्छी आदतों को बनाए रखना चाहते हैं”

IND vs SA वार्मअप मैच में यहाँ देखे भारतीय टीम की प्लेइंग

भारत (बल्लेबाजी एकादश, क्षेत्ररक्षण एकादश): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

(बल्लेबाजी प्लेइंग इलेवन, फील्डिंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, कागीसो रबाडा

ALSO READ:हो गया बड़ा फैसला, पाकिस्तान ने मारी पलटी, 15 फरवरी को श्रीलंका में नहीं इस जगह खेला जायेगा भारत-पाक का मुकाबला