भारत- ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को शुरू होने वाली है पहले टी20 मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है और अब इसे हॉटस्टार (JioHotstar) या सोनी लाइव पर नहीं दिखाया जाएगा. भारतीय फैंस को मैच देखने के लिए अब नई समय और नई प्लेटफॉर्म पर (IND vs ZIM) इस मैच को देखने के लिए क्या करना होगा आइये जानते है.
IND vs ZIM पहले टी20 की बदल गयी टाइमिंग
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज देखने के लिए टाइमिंग में खूब बदलाव हुआ. अब जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जाने वालेIND vs ZIM टी20 सीरीज के लिए अलग टाइमिंग होगी. हरारे में खेले जाने वाले मैच में की टाइमिंग लोकल के अनुसार 1 बजे होगा. वही भारतीय समयानुसार 4 बजे टॉस और 4.30 पर मैच की शुरुआत होगी.
अब जियो हॉटस्टार या सोनी पर नहीं देख सकेंगे लाइव
IND vs ZIM मैच की टाइमिंग में बदलाव के कारण अब यह मैच पहले की तरह जियो हॉटस्टार या स्टार/सोनी नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा. भारत में लाइव देखने के लिए आपको टीवी पर Zee Entertainment की नई Unite8 Sports चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते है. हिंदी कमेंट्री के लिए Unite8 Sports 1 और अंग्रेजी के लिए Unite8 Sports 2 उपलब्ध होंगे.
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार या सोनी लाइव पर नहीं बल्की FanCode ऐप और वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते है. इस सीरीज के लिए भारत में डिजिटल राइट्स FANCODE के पास है. FanCode पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन या पैक खरीदना पड़ सकता है. Unite8 Sports चैनल्स को केबल/डीटीएच पर देख सकते है.
क्यों बदला लाइव ब्रोडकास्ट
जिम्बाब्वे ने FanCode और Zee Entertainment के साथ पार्टनरशिप की है. इससे पहले 2024 की सीरीज Sony Sports और SonyLIV पर थी, लेकिन 2026 के इस शॉर्ट टूर के लिए राइट्स बदल गए हैं. यह युवा भारतीय टीम को मौका देने वाला सीरीज है, जिसमें कई नए चेहरों को आजमाया जा सकता है. इसलिए अब फैंस को नए चैनल पर यह मैच देखना होगा.
