IND vs ZIM

भारत-इंग्लैंड के बीच 3 वनडे खत्म होने के बाद भारत ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) दौरे पर जाएगा. जहाँ भारत 3 टी20 मैच खेला जायेगा. इंग्लैंड सीरीज वाली टीम से काफी बदलाव किए गए हैं. कई दिग्गज खिलाड़ी की टीम से छुट्टी ही है. यह सीरीज की शुरुआत का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाना है. IND vs ZIM का दूसरा और तीसरा मुकाबला 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे. आयरलैंड से हार के बाद यह दौरा भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है. IND vs ZIM इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को एक बार फिर कप्तान चुना गया है.

IND vs ZIM सीरीज में मयंक यादव-रिंकू की एंट्री

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs ZIM) के लिउए  भारतीय टीम में कई नए चेहरे और कई खिलाड़ी की भी वापसी हुई है. पिछले दो साल से इंजरी के कारण बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच अक्टूबर 2024 में खेला था. इसके अलावा बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है. उन्हें आयरलैंड दौरे पर नहीं चुना गया था. फिर उनकी वापसी हुई है. इनके अलावा टीम में कई नए चेहरे को मौका दिया गया है.

कई नए खिलाड़ी को आईपीएल से मिला मौका

श्रेयस अय्यर कप्तान बने रहेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड सीरीज वाली टीम से काफी बदलाव किए गए हैं. संजू सैमसन को टीम से बाहर रखा गया है. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी भी इस दौरे पर नहीं हैं जो हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेला था.

वही कई नए चेहरे को मौका मिला है. टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज यश ठाकुर, अशोक शर्मा को शमिल किया है जिसने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

ALSO READ:IND vs ENG: ईशान की छुट्टी, कुलदीप की एंट्री, फाइनल मैच के लिए गंभीर का मास्टर स्ट्रोक, 2 खिलाड़ी छुट्टी!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...