भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का हर कोई इंतजार करता हैं. इस बीच भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है. दरअसल, महिला एशिया कप टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में दुबई में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है. भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं, जिसमें थाईलैंड और हांगकांग, चाइना भी शामिल हैं. भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है.
पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराया, फिर हांगकांग, चाइना को 137 रनों से रौंदते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. पाकिस्तान ने भी अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ जीता है.
भारत-पाकिस्तान का अगला मुकाबला, जानिए डिटेल
महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला और सबसे हाईवोल्टेजमुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. यह हाई-वोल्टेज क्लैश शनिवार, 5 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 7:30 बजे होगा.
दोनों टीमें अभी तक हारी नहीं हैं, इसलिए यह मुकाबला न केवल ग्रुप में टॉप पोजीशन बल्कि नेट रन रेट सुधारने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में भारत का दबदबा रहा है, लेकिन हर मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है. हाल ही में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था.
कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला
सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नाइट मैच के रूप में खेले जा रहे हैं. भारतीय दर्शक इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, 3, 4) पर लाइव देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फॉर्म में है और खिताब वापस जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही है. भारत सबसे सफल टीम है, जबकि श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन हैं. ग्रुप स्टेज 8 सितंबर तक चलेगा, सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को तथा फाइनल 13 सितंबर को होगा.
ALSO READ:गंभीर नही वीवीएस लक्ष्मण बने कोच! एशियन गेम्स में संभालेंगे भारतीय टीम में कोचिंग की जिम्मेदारी
