आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से पहला मुकाबला खेला जायेगा. लेकन उससे पहले आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक वार्मअप मुकाबला खेला गया. इस मैच में भी भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. और लगभग आर बल्लेबाज को बल्लेबाजी करने का मौका मिला. लेकिन ईशान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. और भारत ने 20 ओवर में ही 240 रन का लक्ष्य दिया. साउथ अफ्रीका ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और भारत ने 30 रन से विश्वकप से पहले मुकाबले जीत कर शुरुआत की है.
ईशान ने अभिषेक को छोड़ा पीछे, तिलक ने वापसी करते खेली खूंखार पारी
भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे. लेकिन इस मैच में संजू से ओपनिंग नहीं कराया गया. इस तरह से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे. अभिषेक अभी इन्तजार में थे की ईशान ने ही तूफानी पारी खेलने शुरुआ कर दिया और अभिषेक के तरह पहले गेंद से छक्का जड़ा. ईशान ने 7 छक्के जड़े 20 गेंद में 53 रन जड़ कर रिटायर्ड हुए. वही अभिषेक ने भी 18 गेंद 24 रन बनाकर रिटायर हुए.
चोटिल तिलक वर्मा ने वापसी करते ही अपने फॉर्म को हासिल कर चुके है और 19 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्या भी 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए. वही अक्षर पटेल ने 23 गेंद में 35 रन बनाकर रिटायर हुए. हार्दिक पांड्या 10 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए रिंकू ने 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए.
भारत ने कराई 9 गेंदबाजो से गेंदबाजी, मिली 30 रन से जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम के तरफ से 20 ओवर्स में 210 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उनकी तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 और रयान रिकल्टन ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों ही अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके. टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट हासिल कि.
दरअसल भारतीय टीम के तरफ से 11 गेंदबाजी का इस्तेमाल किया गया है. इस मैच में भारतीय टीम ने कुल 9 गेंदबाजों का प्रयोग किया, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. वही अर्शदीप, हार्दिक, हार्षित, अक्षर, शिवम् दुबे, कुलदीप, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक और तिलक वर्मा ने गेंदबाजी की.
