भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब भारतीय टीम का इंटरनेशनल मैच से कुछ समय का ब्रेक लगेगा लेकिन क्रिकेट फिर भी बंद नहीं होने वाला क्योकि  IPL 2026 क्रिकेट का महाकुम्भ 28 मार्च से शुरू हो रहा है. लेकिन आईपीएल के बाद भारत के बार फिर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करेगा. ऐसे में सवाल यह किस देश का दौरा करेगा भारत. तो बता दें, भारत का एक नया शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. आइये जानते है सालो बाद अब किस देश में भारत क्रिकेट खेलने वाला है.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस देश करेगी दौरा

भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहला टी20 सीरीज किस देश के खिलाफ खेलेगी. तो अब जवाब मिल चुका है. भारत 2023 के बाद आयरलैंड का दौरा करेगी. जिसमे 2 टी20 मैच खेलना है. टी20 विश्वकप जीतने के बाद यह पहला टी20 सीरीज होगा भारत का. आईपीएल खत्म होने के बाद भारत अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी. वही इसके बाद से ही आयरलैंड का दौरा करेगी.

भारत-आयरलैंड का पहला मैच 26 June को दोपहर 3 बजे होगा और दूसरा मुकाबला 28 June को उसी समय खेला जाएगा.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत करेगा दौरा

सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में इस बार भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा है. और तमाम रिकॉर्ड बना दिया है. इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल में जरुर में व्यस्त रहेंगे. लेकिन इसके बाद भी टी20 के खिलाड़ी को मौका अफगानिस्तान सीरीज के बाद ही मौका मिलेगा. इसलिए सूर्या की कप्तानी में भारत आयरलैंड का दौरा करेगा.

आयरलैंड के बाद भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा जो एक लम्बा दौरा होगा. भारत का शेड्यूल जून से दिसम्बर तक बेहद ही व्यस्त होने वाला है.

ALSO READ:IND vs AFG: बुमराह-सिराज को मौका, गिल कप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम