IPL 2025 सीज़न में कई बड़े नामों से उम्मीदें थीं, लेकिन कुछ खिलाड़ी प्रदर्शन के स्तर पर बुरी तरह फेल हो गए हैं। गौतम गंभीर जैसे सख्त निर्णय लेने वाले कोच के रहते, टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों का भविष्य अब मुश्किल में नज़र आ रहा है। तो कौन हैं वो तीन खिलाड़ी जो इस सीज़न के सबसे बड़े फ्लॉप साबित हो रहे हैं।
1. ऋषभ पंत
IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा था, और उन्हें कप्तान भी बनाया गया। मगर उम्मीदों के बोझ तले पंत पूरी तरह से दब गए। उन्होंने अब तक छह मुकाबलों में सिर्फ 40 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 80 का रहा है और उनका हाईएस्ट स्कोर मात्र 21 रहा है। इतनी बड़ी रकम और कप्तानी के बावजूद उनके प्रदर्शन ने सभी को निराश किया है। टीम इंडिया के लिए भी यह एक चेतावनी है क्योंकि गौतम गंभीर ऐसे खिलाड़ियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो नाम के भरोसे टीम में हों।
2. मोहम्मद शमी
IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को ₹10 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 6 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 5 विकेट लिए और एक मैच में तो उन्होंने 4 ओवर में 75 रन लुटा दिए। ऐसा गेंदबाज़ जो भारतीय टीम का सीनियर खिलाड़ी हो और इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया हो, उससे इस तरह का प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।
3. नितीश कुमार रेड्डी
नितीश कुमार रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 सीज़न से पहले ₹6 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन 6 मैचों में उन्होंने सिर्फ 112 रन बनाए हैं और गेंद से भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा। एक समय उन्हें भारत का अगला टेस्ट ऑलराउंडर माना जा रहा था, लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में उनकी जगह अब मुश्किल नज़र आ रही है।