IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है, जिससे उनके कई उम्रदराज खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं। आज हम चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ियों की बात करेंगे जो IPL 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं।
1. एमएस धोनी
एमएस धोनी अब 43 साल के हो गए हैं और ये IPL 2025 उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। एमएस धोनी आज भी शानदार विकेटकीपिंग करते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी अब पहले जैसी नहीं रही जिससे वो अब आगे शायद ही खेले।
2. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन अब 38 साल के हो गए हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनकी IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हुई, लेकिन वो इस साल आईपीएल के बाद संन्यास ले सकते हैं।
3. रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा आज भी काफी फिट खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वो संन्यास ले चुके हैं, जिससे वो अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।
4. दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा का आईपीएल करियर हमेशा काफी खराब रहा है। उन्होंने पूरे करियर में कुछ खास नहीं किया। इस IPL 2025 में भी उनकी शुरुआत खराब रही है जिससे वो आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।
5. राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी को IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिया हैं, लेकिन वो अब असफल रहें हैं। उनकी तकनीक सवालों के घेरे में हैं जिससे ये आईपीएल उनका आखिरी साबित हो सकता है।